रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार
प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला जज विमलेश कुमार सहाय ने कहा कि जागरूक व्यक्ति ही अधिकार प्राप्ति में सक्षम है। ऐसे में जागरूकता लाकर ही हम लोगो को योजनाओ का लाभ दिला सकते है। उन्होंने पोस्को एक्ट के सम्बंध में लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष शांति देवी,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह,सीओ सतीश कुमार सिन्हा, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह,एसआई विवेक पंडित,अधिवक्ता संजय सिंह एवं मुखिया अजित पांडेय ने सम्बोधित किया। कर्यक्रम के दौरान 33 महिला समूहों के बीच 63 लाख रुपये का चेक वितरण किया गया। साथ ही मुर्गीपालन के एक ,पारिवारिक लाभ के एक,आवास के चार,दीदी बाड़ी के दस,टीसीवी के दो एवं आभा कार्ड के पांच लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।मौके पर उप प्रमुख ख़दीजा बीबी,मुखिया दुलारी देवी,अनिता देवी,स्वीटी वर्मा,सोनी देवी,सन्तोष सिंह,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, सहायक राहुल प्रकाश ,अश्विनी कुमार सहित सभी प्रखण्ड सह अंचलकर्मी मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 351838
Views Today : 4
Total views : 505922