श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
विधायक भानू प्रताप शाही ने बंशीधर महोत्सव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बयान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर मंत्री लगातार झूठ बोल रहे है। मंच से उन्होंने जनता को गुमराह करने का काम किया है। पद व गोपनीयता का शपथ लेकर भगवान के मंच से ने झूठ बोला है। उनके बारे में कहा गया कि श्री बंशीधर नगर में आयोजित बैठक की सूचना उन्हें दी गयी थी। यह सरासर झूठ है। उन्हें एसडीओ ऑफिस में आयोजित बैठक की कोई सूचना नही दी गयी थी। मैं मंत्री को चुनौती देता हूँ अगर वे साबित कर देंगे की बैठक की सूचना मिली है तो वे तत्काल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। अगर साबित नही कर पाते हैं तो वे इस्तीफा दे। यह मेरा मंत्री को चुनौती है। अगर मंत्री मिथिलेश ठाकुर खुदगर्ज है तो उन्हें मेरा चुनौती स्वीकार करना चाहिए।
बता दे कि बंशीधर महोत्सव में उपेक्षा और भगवान के अपमान का आरोप लगाते हुए विधायक ने महोत्सव से खुद को अलग कर लिया था। बाद में सांसद ने भी महोत्सव से दूरी बनाने की घोषणा की थी। महोत्सव में शामिल नही होने पर मंत्री ने मंच से दोनों की आलोचना की थी।
Advertisement
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 351835
Views Today : 1
Total views : 505919