मुक्तेश्वर पांडेय बने झामुमो श्री बंशीधर नगर अनुमंडल कमिटी के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

गढ़वा/ हिंदुस्तान की आवाज़
झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कार्यकारिणी की गुरुवार को परिसदन भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर अनुमंडल कमेटी का गठन किया गया। जानकारी देते हुये जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि गढ़वा अनुमंडल का हरेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, अजय ठाकुर को सचिव, नारद तिवारी, जलेंद्र सिंह, मुजीबुर्र रहमान, बिनेश्वर चौधरी, अनिल सिंह, शमशेर अंसारी को उपाध्यक्ष तथा सद्दाम अंसारी मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रंका अनुमंडल का जैनुला अंसारी को अध्यक्ष, राम सागर यादव को सचिव, गंगेश्वर सिंह, हीरामन सिंह, अनिल चंद्रवंशी, हृदया मिंज, शिलानंद तिग्गा, संदीप गुप्ता, देवेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष तथा शिव कुमार रवि को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि श्री बंशीधर नगर अनुमंडल का मुक्तेश्वर पांडेय को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को सचिव, ग्यासु अंसारी, सीता पासवान, रघुनाथ चौधरी, धर्मेंद्र यादव व विश्वंभर राम उपाध्यक्ष तथा प्रदीप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नतेश सिंह ने कहा कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो काफी मजबूत हो रहा है। उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है। अब तक काफी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो चुके हैं और काफी शामिल होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि झामुमो काफी मजबूत पार्टी है। इसे संभाल कर रखने की जरूरत है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं जनहित के कार्यों को हमारे सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पहुंचेंगे लाभ पहुंचाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मनोज ठाकुर, आशुतोष पांडेय, शरीफ अंसारी, फैजल अहमद, आशीष गुप्ता, अरविंद यादव गुलाब सिंह, करीब अंसारी, ललन राम, गंगेश्वर सिंह, संजय छोटू, जितेंद्र ठाकुर, पप्पू यादव, सूरज चंद्रवंशी, प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुक्तेश्वर पांडेय के अध्यक्ष बनने पर श्री बंशीधर नगर के झामुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। बधाई देने वालो में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, अमरनाथ पांडेय, देवेंद्र सिंह, विश्वनाथ पाल सहित कई लोगो का नाम शामिल है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!