नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
रूस के वैगनर ग्रुप ने देश मे विद्रोह कर दिया है। राष्ट्रपति पुतिन को हटाने की कसम खाते हुए देश के कई महत्वपूर्ण इमारतों व कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कसम खाई है कि वह रूस से पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा। पुतिन ही इस प्राइवेट आर्मी को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने वैगनर ग्रुप को रूसी सेना से हथियार और ट्रेनिंग भी दिलवाई थी।
*रोस्तोव शहर पर वैगनर ग्रुप ने किया कब्जा*
रोस्तोव शहर पर करीब-करीब वैगनर ग्रुप ने कब्जा कर लिया है। इस शहर में सेना और वैगनर ग्रुप के बीच भीषण लड़ाई जारी है। रोस्तोव के गृह मंत्रालय, सेना मुख्यालय, पुलिस सहित अन्य भवनों पर ग्रुप ने कब्जा कर लिया है। ग्रुप के सैनिक तेजी से मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर मॉस्को में सुरक्षा मजबूत कर दिया गया है। सड़को पर सेना के टैंक घूम रहे है। मास्को में सेना की तैनाती कर दी गई है।
वैगनर ग्रुप लीडर प्रिगोझिन ने एक ऑडियो संदेश में दावा किया है कि वैगनर ने दक्षिणी शहर रोस्तोव के पास काफिले पर गोलीबारी करने वाले एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।
*पुतिन ने किया देश को संबोधित*
वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्रपति ब्लामदिर पुतिन ने देश को संबोधित किया है। पुतिन ने ग्रुप के इस कदम को आतंकवादी कदम बताया है। पुतिन ने कहा कि ऐसा करने को वालो को कठोर से कठोर सजा दी जाएगी। यह देश के खिलाफ बगावत है। इस विद्रोह को कुचल दिया जाएगा।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983