लगातार सुदृढ़ हो रही है चिकित्सा व्यवस्था, इमरजेंसी में आसानी से उपलब्ध होगा एम्बुलेंस : मंत्री
गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा जिला को 12 एम्बुलेंस का तोहफा मिला है। नए एम्बुलेंस(108) का उद्घाटन गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर एंबुलेंस जनता के लिए समर्पित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला वासियों को तत्काल एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। पहले से जिले में 14 एंबुलेंस उपलब्ध है। आज 12 और नया एंबुलेंस आ गया है। साथ ही यथाशीघ्र दो और नया एंबुलेंस गढ़वा को मिल जाएगा। जिले में अब 108 एंबुलेंस की संख्या 28 हो गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा वासियों को जिले के हर कोने से तत्काल एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध हो जाएगी। पहले एंबुलेंस की संख्या कम होने से उपलब्धता में परेशानी होती थी। परंतु अब यह समस्या नहीं रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहा है। सदर हॉस्पिटल की कार्य क्षमता एवं अत्याधुनिकिकरण में काफी विकास हो चुका है। अब भी बहुत सारे कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा सभी मामलों में पहले जितना अधिक पिछड़ा था, अब हर क्षेत्र में सारी सुविधाएं तेजी से उपलब्ध करायी जा रही है। मंत्री ने कहा कि वे गढ़वा को चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क सभी क्षेत्रों में बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस कार्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आने वाले समय में स्थिति और बेहतर होगी। मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डा. अवधेश सिंह, सुबोध सिंह सहित कई चिकित्सक व चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351847
Views Today : 13
Total views : 505931