श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): शहर के अलका गार्डन में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ श्री बंशीधर नगर द्वारा पद प्रतिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी, गढ़वा के अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, मदन केसरी, मनोज केसरी सहित कई लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय ने कहा की जायंट्स ग्रुप का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है। समाज सेवा कई रूपों में की जा सकती है। वृक्षारोपण को लेकर भी उन्होंने जानकारी दिया। उन्होंने प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसे लेकर समाज मे जागरूकता फैलाना जरूरी है। जिसमे ग्रुप का रोल अहम है। साथ ही साफ सफाई के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही समाज के अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। उक्त दौरान अश्वनी प्रसाद, राहुल, विनोद कसेरा, सुजीत अग्रवाल, ललित किशोर, अनूप निराला, कुमार कनिष्क, लाला पासवान, रवि प्रकाश, हृदयानंद कमलापुरी, राकेश जायसवाल, अशोक प्रसाद, नंदकिशोर सहित जायंट्स ग्रुप के सभी लोग उपस्थित मौजूद थे।
श्री बंशीधर नगर में जायन्ट्स ग्रुप ने आयोजित किया पद प्रतिष्ठान कार्यक्रम का आयोजन
Advertisement
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966