नेशनल डेस्क/विकास कुमार बबलू
भारतीय वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ भारत अंतरिक्ष का सिरमौर बन गया है। 6 बजकर 4 मिनट पर जैसे सफल लैंडिंग हुई हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। पूरे देश मे जश्न का माहौल है। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से देश को संबोधित कर रहे है।
अमेरिकी वैज्ञानिक भारत के इस मिशन को बड़े ही गर्व से देख रहे हैं तथा भारत के वैज्ञानिक की प्रशंशा भी कर रहे हैं वहीं अमेरिका के सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय चंद्रयान मिशन को लाइव कर पूरी दुनिया को दिखाया।
इसके अलावा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी भी लगातार चंद्रयान मिशन पर नजर जमाए हुए थी।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351814
Views Today : 9
Total views : 505896