रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र के रोहीला स्थित गड़ई टोला में मंगलवार की देर रात तीन घरों में चोरी की घटना घटी है। जिसमें चोरों ने नया कपड़ा का गाठ सहित नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया है।कपड़ा का फेरी करने वाले इरफान के घर से चोरों ने नया कपड़ा का गाठ, काशिम अंसारी और ओहाब अंसारी के घर से नकदी और जेवर का चोरी किया कर लिया गया है।

Advertisement
सभी समानों की चोरी बंद और पुराने घरों से हुई है।सभी भुक्तभोगी बगल में ही नए मकान में रह रहे थे। मुखिया अजीत कुमार पांडेय के सूचना पर घटना स्थल पर सदलबल पहुंचे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने चोरी हुए घरों की छान-बिन आरंभ कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।फिलहाल भुगतगोगियों के द्वारा स्पष्ट नही किया गया है कि कितना नकदी और कितने मुल्य का जेवर चोरी हुआ है।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891