भवनाथपुर: मकरी में सड़क निर्माण योजना का विधायक ने किया शिलान्यास, हेमंत सरकार पर जमकर बोला हमला

सगमा(गढ़वा )/विनोद मिश्रा
भ्र्ष्टाचार में लिप्त हेमन्त सोरेन सरकार में योजनाओं को धरातल पर लाना बालू के अंदर से तेल निकालने के बराबर है। उक्त बातें विधायक भानूप्रताप शाही ने कही। वे प्रखण्ड क्षेत्र के चैनपुर गांव में सड़क निर्माण योजना के शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मकरी चौराहा पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जहां 3 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मकरी, चैनपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सिमा तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक ने गांव के बुजुर्ग राम वृक्ष ठाकुर, जिला पार्षद अंजू यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के साथ संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद चैनपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झामुमो व कांग्रेस गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्र्ष्टाचार में लिप्त है । स्थिति यह है कि प्रखण्ड अंचल, जिला से लेकर राज्यस्तर तक लूट मचा हुआ है। इस सरकार में बिना रिश्वत दिए कोई काम नही हो रहा है।
जनता सब देख व समझ रही है। प्रदेश की जनता आने वाले समय मे सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सगमा प्रखण्ड का जन्म मेरे कार्यकाल में हुआ था। इसे सजाने व सवारने की जिम्मेवारी भी हमारी है।
अपनी पार्टी की सरकार नहीं होते हुए भी भवनाथपुर विधानसभा झारखण्ड का इकलौता क्षेत्र है, जहां सड़को का जाल बिछाया जा रहा है।
इस तरह का चमचमाता हुआ सड़क शायद ही किसी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मैं दिन रात क्षेत्र की जनता के खुशहाली के लिए लगा रहता हूँ। इसी का नतीजा है कि भवनाथपुर विधानसभा विकास की इबारत लिख रहा है। बहुत जल्द दसहरा पूजा के अवसर पर सोनडीहा के मलिया नदी पर पुल का शिलान्यास किया जाएगा।
इस दौरान दर्जनों लोगों ने विभिन्न पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। शामिल होने वालों को विधायक द्वारा अंग वस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
साथ ही असहाय व विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। जबकि पढ़ने वाले बच्चों के बीच कॉपी कलम का भी वितरण हुआ।
सभा को संबोधित करने वालो में मुख्यरूप से भगत दयानंद यादव, पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, विनोद कुमार राम, इंद्रमणि जायसवाल का नाम शामिल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं में बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, दिनेश शर्मा, संतोषी कुशवाहा, हीरा यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, राजेश यादव, ताराचंद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, रामेन्द्र मिश्रा, प्रताप यादव, रविरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सभा का संचालन मण्डल अध्य्क्ष दिलीप कुमार यादव द्वारा किया गया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!