विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा प्रखंड के बलुआखाड़ में
घरेलू भैंसा के पटकने से युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतिका बलुआखांड निवासी ब्रह्मदेव यादव की 18 वर्षीय पुत्रीबबीता कुमारी है। घटना की खबर मिलते ही मृतिका के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक बबीता कुमारी प्रत्येक दिन की तरह अपने भैंस को चराने गई थी। इसी बीच भैंसा को खेती खाते देख डंडा लेकर फेरने चली गई। इसी दौरान भैंसा ने उसपर हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया।परिजनों ने घायल अवस्था में घर लाया जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका टेन प्लस टू विद्यालय पिपरीकला में 12वीं की छात्रा थी। वही मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351847
Views Today : 13
Total views : 505931