धुरकी/बेलाल अंसारी
धुरकी पुलिस ने विभिन्न कांडो में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की साबिर अंसारी व कलाम अंसारी पिता मोहमोद्दीन अंसारी ग्राम सोनडिहा थाना धुरकी कांड संख्या GR no 882/20 व आर्म्स एक्ट के वारंटी कमलेश यादव पिता रघुबीर यादव ग्राम टाटीदीरी और धुरकी कांड संख्या GR no 669/17 धारा 25( 1-B)a/26/35 का नाम शामिल है। तीनों वारंटी कई दिनों से फरार चल रहे थे। तीनों वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया की थाना क्षेत्र में कोई भी अपराधी या वारंटी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर पुलिस निश्चित रूप से करवाई करेगी।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 351844
Views Today : 10
Total views : 505928