धुरकी(गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत के परासपानी खुर्द गांव के वार्ड सदस्य सुरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार कनहर नदी तट स्थित श्मशान घाट पर रविवार को किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा सैकड़ो लोग श्रदांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। वार्ड सदस्य की मौत शनिवार को वज्रपात में हो गयी थी। सुरेंद्र यादव अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके सभी बच्चे नाबालिग है। वही इस घटना से उनकी पत्नी का भी सदमे से हालात खराब है। जिनकी दूधी अस्पताल में चल रहा है। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालो में
जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, खुटिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कमलेश सिंह गौड़, इकराम खान, रामप्रवेश यादव, अक्षय यादव पूर्व वार्ड सदस्य गणेश यादव, उप मुखिया पिंटू चंद्रवंशी, हरिनारायण यादव, पारुल कुमार, पिंटू कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, त्रिवेणी कोरवा, भैरव यादव सहित सैकड़ों लोगो का नाम शामिल है।
परासपानी के वार्ड सदस्य सुरेंद्र यादव का हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ो लोग हुए शामिल
Advertisement
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645