रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
वासुदेव राय ने रमना अंचल के नए अंचल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मंगलवार को बीडीओ सह सीओं ललित प्रसाद सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अंचल वासियों का काम समय पर निष्पादन हो, इसका पुरा प्रयास किया जाएग। अंचल के सभी आम लोगों को राजस्व संबंधित कार्य करने में किसी प्रकार की कठिनाइयां नहीं होंगी। पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय में सभी कर्मियों से परिचय प्रप्त किया। इस मौके पर बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ला के साथ कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता देकर बासुदेव राय का स्वागत किया।इस अवसर पर झामुमों के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, बीससूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,भृगु पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 28
Total Users : 351833
Views Today : 30
Total views : 505917