तारापुर(मुंगेर ) से विराट सिंह की रिपोर्ट
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को तारापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। अजय कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने तारापुर कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकाला। जो अनुमंडल कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के पास आकर खत्म हुआ। यह विरोध मार्च ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पुुछताछ को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी, पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरो से , नरेंद्र मोदी का एक ही मंत्र-धोखेबाजी और षडयंत्र जैसे नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेता अजय कुमार झा ने कहा कि वर्तमान की सरकार में जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं है, उन सबो को मोदी सरकार ने अपना पंगु बना कर अधीन कर रखा है। सारी संवैधानिक व्यवस्था को द्रुपयोग कर रही है और प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को एक ऐसे मामले में फसाया जा रहा है जिसका 2015 से लेकर आज तक एफआईआर तक दर्ज नही हुआ है। विगत 2015 में ही ईडी ने बताया था कि इसपर कोई केस दर्ज नही हो सकता। फिर भी हमारे नेता को झूठे मामले में फंसकर परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार, राजहंस, नीलाम्बर झा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।






Users Today : 9
Total Users : 350808
Views Today : 9
Total views : 504606