गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
राजनेता कन्हैया चौबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गढ़वा में संकल्प यात्रा के दौरान बाबू लाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। बाबूलाल मरांडी ने कन्हैया चौबे को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कन्हैया चौबे राजनीति की शुरुआत भाजपा से किया था। 2014 के चुनाव में टिकट नही मिलने से नाराज होकर झामुमो में शामिल हो गए थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद कन्हैया चौबे ने कहा कि पीएम मोदीजी से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिस उम्मीद के साथ जनता ने हेमंत सरकार को मुख्यमंत्री बनाया उसमें वे खरे नही उतरे। हेमंत सरकार मुख्यमंत्री बनने के बाद तुलसीदामर खदान को बंद करने का काम किया है। जिससे हजारों लोगों का चूल्हा बुझ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर वे जनता की सेवा करेंगे।
Advertisement







Users Today : 4
Total Users : 351128
Views Today : 4
Total views : 505017