श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में सब-कुछ ठीक ठाक चल रहा है ? यह प्रश्न प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के संकल्प यात्रा के बाद उठने लगा है। इस बीच विधायक भानू प्रताप शाही के सोशल मीडिया पर किये गए दो पोस्ट ने इस प्रश्न को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं और तेज कर दी है। 12 अक्टूबर को विधायक ने अपने फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा:
युद्ध हर जगह है अंदर भी बाहर भी, जितना दोनों जगह है अंदर भी बाहर भी, निर्भर आपके ऊपर है बाहर वालों से कैसे युद्ध करना और अंदर वालों से कैसे
वही इस पोस्ट से एक दिन पहले विधायक ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा
“परेशान अपने करें या पराये, निगाहें लक्ष्य पर ही होनी चाहिए, बाद में इन सब से भी निपट लेंगे”
विधायक भानु प्रताप शाही ने आखिर अपने और अंदर शब्द किसके लिए बोला साथ ही किन लोगों पर परेशान करने का इशारा किया, यह तो खुलासा नही किया लेकिन भाजपा में सबकुछ ठीक चल रहा है इसपर प्रश्न उठना तो लाजिमी है।
चर्चा की शुरुआत पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केशरी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक से शुरू होती है। बैठक का आयोजन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए किया गया था। लेकिन बैठक के दौरान जिस तरह से कुछ कार्यकर्ताओं के निशाने पर विधायक भानू प्रताप शाही रहे वह भाजपा में सबकुछ ठीक होने का संकेत नही दे रहा था। इस बैठक में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे के सामने ही अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान ने बिना नाम लिए विधायक पर निशाना साधा। कहा कि संकल्प यात्रा संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन संकल्प यात्रा में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष और एक जनप्रतिनिधि का नारा कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा था। जबकि इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का योगदान है। वही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस पर खेद व्यक्त किया।
जिले के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से गुटबाजी भाजपा में देखने को मिल रही थी उससे एकदम अलग भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एक सूत्र में अभी तक दिखाई दे रही थी। लेकिन संकल्प यात्रा के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Advertisement






Users Today : 14
Total Users : 351561
Views Today : 23
Total views : 505563