पाल्हे-जतपुरा में होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियों का डीसी व एसपी ने लिया जायजा

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
पाल्हे-जतपुरा में 23 अक्टूबर से होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर जिला प्रशासन गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने यज्ञ स्थल का मुआयना किया उसके बाद थाना परिसर में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। यज्ञ स्थल पहुंचे पदाधिकारियों ने यज्ञ कमिटी के सदस्यों से कार्यक्रम को लेकर जानकारी लिया। हेलीपैड, पार्किंग, शौचालय, रूट चार्ट सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। इस दौरान डीसी व एसपी ने भवन विभाग के पदाधिकारी के साथ सिरियाटोंगर जाकर दो हेलिपैड के लिए स्थल का चयन किया। इस दौरान यज्ञ कमिटी के  वरीय पदाधिकारी धीरेंद्र चौबे ने बताया कि यज्ञ के दौरान काफी भीड़-भाड़ होगी। विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही। वही थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान डीसी ने क्रमवार विभागों की समीक्षा किया। शहर के बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने,  शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों पर संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि हमारे जिले में बहुत बड़ा यज्ञ होने वाला है। जिसमें लाखो की संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आएंगे। लोगो को कोई असुविधा न हो और वे लोग यहां की अच्छी यादे लेकर जाए, इसे लेकर हमलोग वर्कआउट कर रहे हैं। यज्ञ समिति से बात कर कई जानकारियां लेकर उसपर काम किया जाएगा। यज्ञ के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रहे इसे लेकर भी कई निर्देश दिया गया है। वही एसपी ने कहा कि यज्ञ में लाखों लोगों को आने की संभावना है। ऐसे में विधि व्यवस्था को लेकर कार्य किया जा रहा है। 500 कि संख्या में पुलिस बल की तैनाती यज्ञ के   लिए की जाएगी। एनएच-75 के किनारे यज्ञ स्थल है ऐसे में ट्रैफिक को लेकर भी काफी काम करना है। इस दौरान एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी जावेद अख्तर,   सीओ अरुण कुमार मुंडा, गढ़वा पुलिस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश दास, रतन कुमार सिंह, बीडीओ श्रवण राम, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोखुल प्रसाद, सिटी मैनेजर रवि कुमार, प्रवीण कुमार के अलावे भवन, पीएचडी, विधुत, जिला परिवहन, स्वास्थ सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

*डीसी एसपी ने प्रशासनिक एवं पुलिस व यज्ञ समिति के लोगों के साथ बैठक*

*शांतिपूर्ण तरीके से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न कराने का निर्देश

डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पांडेय ने गुरुवार को  श्री बंशीधर नगर थाना में प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों व यज्ञ समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पाल्हे जतपुरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी ने पीएचईडी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, नगर पंचायत समेत कई विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की तथा पदाधिकारी को यज्ञ में आवश्यक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ श्री बंशीधर नगर गढ़वा जिले के लिये ऐतिहासिक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से सफल करना हम सभी की जिम्मेवारी है। डीसी ने कहा कि यज्ञ में व्यवस्था में कोई कमी ना हो ना ही आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसपर विशेष रूप से ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यज्ञ समिति के लोगों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यज्ञ सफल बनाने की अपील की। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने पुलिस पदाधिकारियों को यज्ञ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस यज्ञ समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिये तत्पर है। बैठक में एसी पंकज कुमार सिंह, डीएलओ, डीटीओ, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, बीडीओ श्रवण राम, सीओ अरुण कुमार मुंडा, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी, नगर प्रबंधक रवि कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!