विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब को लेकर गुरुवार को अभियान चलाकर छापेमारी किया। इस दौरान
थाना क्षेत्र के विसुनपुरा, पिपरी कला, पिपरी खुर्द सहित गांव के विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया। विसुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुशवहा के नेतृत्व में किये गए छापेमारी के दौरान लगभग 30 किलो अवैध जावा महुआ पाया गया। जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वही पुलिस के इस कार्यवाई से थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी करेगी। अवैध शराब बनाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाई किया जाएगा।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645