भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के अरसली(दक्षिणी) पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय जन आरोग्य समिति का गठन किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नितेश भारती व सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा के द्वारा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के नियम और लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ नीतीश भारती ने कहा की स्वस्थ शरीर, अच्छा पोषण, शारीरिक गतिविधि इंसान के संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण के आवश्यक और अनमोल अंग हैं। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने वाले व्यक्ति की कई स्वास्थ्य समस्याएं रुक जाती है और अवसाद, दर्द और तनाव को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।यह तभी सम्भव है जब हम आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सके। इसे एक अभियान के रूप में लेने की जरूरत है। स्वच्छता अभियान की सफलता तभी सिद्ध होगी जब अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए। बीटीटी अनुज साह ने कहा कि जो समिति बनी है उनकी जिम्मेवारी अभी बढ़ गई है। बारिस का मौसम शुरू हो गया है। जिसमे दूषित जल के उपयोग से 90 प्रतिशत बीमारी आमलोगों में होती है। हमलोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि जल को उबाल कर पियें, आस पास जल जमाव नही होने दे ताकि मच्छरों के लार्वा का विकास न हो।
इस दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा जन आरोग्य समिति में अध्यक्ष मुखिया अनिता देवी, उपाध्यक्ष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नितेश भारती, सचिव सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा, सदस्य सरोज देवी एएनएम, MPW विद्यानंद प्रजापती, रीता देवी, सहायक शिक्षक पलटन यादव, सुनील यादव, अशोक साह, सेविका सुरती देवी, शिवकुमारी देवी, AW कुशुम देवी, खुशबू देवी, पूजा देवी, कौशल्या देवी, सहिया सुनीता देवी, रीमा देवी, पनपती देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, रानी देवी, सरिता देवी व वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष नन्हक यादव को सर्वसम्मति से चयन किया गया।
भवनाथपुर के अरसली में पंचायत स्तरीय जन आरोग्य समिति का हुआ गठन
Advertisement
Advertisement






Users Today : 21
Total Users : 349446
Views Today : 31
Total views : 502770