बिग ब्रेकिंग: बहियार खुर्द में जमीन कब्जा दिलाने गए पुलिस प्रशासन पर हमला, पुलिस इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना अंचल क्षेत्र के बहीयार खूर्द में ग्रामीणों और पुलिस के साथ झड़प की घटना 10 पुलिसकर्मियों सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों में श्री बंशीधर नगर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार, व्यवहार न्यायालय के नाजिर रविकिशोर सिंह भी शामिल है। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन प्रेमनाथ उरांव को दखल दहानी कराने बहियार खुर्द पहुंची थी। इस दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव करते हुए डंडे से हमला कर दिया।

Advertisement

प्रेमनाथ उरांव का रामदेनी उरांव के बीच जमीन विवाद कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में फैसला देते हुए कब्जा दिलाने का निर्देश प्रशासन को दिया था। कोर्ट के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की पुलिस बल के साथ बहियार पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में मापी कार्य शुरू होते ही रामदेनी उरांव के पक्ष वाले मापी कर रहे अमीन के साथ धक्का मुक्की करने लगे। देखते-देखते ही ये लोग उग्र होकर पथराव करते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लाठी डंडे के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बचाव में पुलिस द्वारा भी लाठीचार्ज की गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस के कार्यवाई के बाद मामला शांत हुआ। हमला कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।

Advertisement

*9 पुलिसकर्मियों सहित 11 घायल, 1 गिरफ्तार*
जमीन विवाद में हुए मारपीट की घटना में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित 11 लोग घायल हो गए। जिनमे दो घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रमना थाना में पदस्थापित आरक्षी नरेंद्र कुमार, संजय हेम्ब्रम, पुलिस लाइन में पदस्थापित राकेश कुमार, इंस्पेक्टर बॉडीगार्ड विकेश कुमार यादव, रमना थाना के एसआई विकास कुमार, विजेंद्र कुमार, गढ़वा थाना में कार्यरत जवान मो एजाज खान, चालक रामदेव राम, सअनी अरुण कुमार रजक, व्यवहार न्यायालय के नाजिर रविकिशोर सिंह का नाम शामिल है। वहीं घायलों में ग्रामीण कुलदीप उरांव का नाम शामिल है। कुलदीप उरांव को पुलिस ने मारपीट करने कर आरोप में इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए रमना स्थित सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए नरेंद्र कुमार और संजय हेम्ब्रम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!