भवनाथपुर: झामुमो ने आयोजित की जनाक्रोश रैली, भानू के खिलाफ जमकर गरजे अनंत

भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार

साह झामुमो द्वारा अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में जन आक्रोश सभा आयोजित की गई। जन आक्रोश सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भवनाथपुर विस के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय समिति सदस्य जिपस के शंभु चंद्रवंशी शामिल हुए। जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही को खुद को क्षेत्र का बेटा कहते चलते है। जब इस क्षेत्र के एक बेटी जिपस रंजनी शर्मा के प्रयास से अस्पताल में डिजिटल एक्सरे लाया गया तो वें अपना श्रेय लूटने के लिए एक्सरे मशीन का उद्वघाटन कर दिए। महिला जिप सदस्य द्वारा जब इसका विरोध की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दिलाया गया जो निंदनीय है। कहा कि भानु प्रताप शाही ने एक महिला नही उन्होंने पुरे विस के महिलाओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनका नवजवान संघर्ष मोर्चा ही नक्सल का उपज थी, जिसे वे आज तक ढोते चल रहे है। कहा कि विधायक भानु कहते है, कि घाघरा व तुलसीदामर खदान को उनके पिता ने खोलवाया। चटनियां डैम को बनवाने का झूठा प्रचार करते है। कहा कि मेरे पिता ने एशिया का सबसे बड़ा पॉवर प्लांट खुलवाकर पुरे प्रमंडल के हजारो लोगो को रोजगार देने का कार्य किया था, और खदान बंद होने तथा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बोकारो ले जाने का ठीकरा राज्य सरकार व गढ़ परिवार पर फोड़ते चल रहे है। उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि मेरे पिता पांच बार इस क्षेत्र के विधायक रहे लेकिन उनके दामन पर दाग नही लगा। राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही विकास कार्यों को वें अपना श्रेय बताते चल रहे है। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि यहाँ के विधायक बड़े बड़े चीजो को लूटते लूटते छोटी चीजो को भी लूटकर अपना श्रेय लेने के होड़ में लगे हुए है। कहा कि बीते दिनों भवनाथपुर सीएचसी में जिपस रंजनी शर्मा के पहल पर लाये गए डिजीटल एक्सरे का विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा उद्वघाटन किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनका विरोध किया तो वे अपने गुर्गो द्वारा जिप सदस्या को जान से मारने की धमकी दिलवाया गया। कहा कि विधायक भानु ने अगर महिलाओं के मान सम्मान पर आघात करने की कोशिश किया तो वें न भूले कि नारी शक्ति उन्हें धराशायी भी कर सकती है। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा महिला जिप सदस्य को अपने गुर्गे द्वारा धमकी दिलवायें जाने का परिणाम है, कि यह जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कहा कि मुझे उग्रवादी और अनंत प्रताप देव को शोषक का तमगा देते चल रहे है, उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि यही नारी शक्ति उन्हें आगामी चुनाव में मुहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी। सभा को मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी, शोभा देवी, दीपक प्रताप देव, धर्मराज पासवान, दीपक वर्मा, आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!