धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी स्वo सुखाड़ी राम के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की मौत सूरत में हुए सड़क दुर्घटना में हो गई। कुंदन कुमार अनाथ था। उसके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो गयी थी। मृतक रिश्तेदार के साथ पिछले 1 साल से सूरत के एक कबाड़ा दुकान में मजदूर का कार्य करता था। 12 नवंबर को हुए सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने कुंदन को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव को उसके सहयोगियों को सौंप दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। खबर लिखे जाने तक शव घर नही पहुंच पाया था। मृतक के 2 भाई और 4 बहन हैं। दोनों भाई की शादी नहीं हुई है। मृतक घर मे सबसे बड़ा था। मृतक की माता का निधन कैंसर से 2007 मे हो गयी थी। वहीं पिता की भी 2008 में मृत्यु हो गई थी। कुंदन की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। वह अपने परिवार को पालने के लिए सूरत में काम करता था। गांव वालों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से कुंदन ने किसी तरह अपनी तीनो बहनों की शादी करा दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुंदन के शव लाने के लिए भी परिजनों के पास पैसा नही है। जिस कारण चालीस हजार रुपए में जमीन बेचकर शव मंगाया जा रहा है।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 351811
Views Today : 6
Total views : 505893