रंका: मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चला रही पुलिस, 2 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका में हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस अभियान में कई थानों के पुलिस पदाधिकारी व जवान लगे हैं। एसपी दीपक पांडेय स्वयं पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है।
रविवार देर रात नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गए थे। थाना प्रभारी को दो गोली लगी थी। एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर लगी है। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ। कलाई पर गोली लगने के कारण वो घायल हो गये। उनका इलाज रांची स्थित मेडिका अस्पताल में चल रहा है।
वहीं पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सलीयों के भी मारे जाने की खबर है।
रंका थाना पुलिस का मानना है कि इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए है।  नक्सलियों के शव को खोजने के लिए तीन थाना की पुलिस (रंका, रमकंडा और चीनियां थाना) सर्च अभियान में लग गयी है. पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी है.
*जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी*
जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जानकारी पाकर रंका थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे. जैसे वो जंगल पहुंचे पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.  घंटों तक चली इस मुठभेड़ के बीच रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को कलाई में गोली लगी है. एक गोली उनको सीने में लगी थी. बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ। काफी दिनों के बाद इस तरह की घटना हो जाने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं प्रशासन का सर्च अभियान जारी है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!