सगमा(गढ़वा)
सगमा प्रखंड क्षेत्र के बिरबल गांव निवासी शियाराम साह की पत्नी सबिंदा देवी(35 वर्ष) की मौत बाइक दुर्घटना में हो गयी। घटना बुधवार रात 8 बजे की है। शियाराम अपनी के साथ बिरबल चौक से पुराने घर जा रहे थे। रास्ते मे मृतक के पुत्र ने अपने माता पिता को बाइक पर बिठा लिया। इस दौरान वह बाइक स्टैंड को हटाना भूल गया। सूरज साह के घर के पास स्टैंड सड़क में टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गयी। जिससे उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए बनारस स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए जहाँ सविंदा को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। शव घर आते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर संवेदना प्रकट किया। जीप सदस्य अंजू यादव, पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पारसनाथ यादव, ताराचंद यादव, कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग पहुच कर परिजनों का सांत्वना दिया।






Users Today : 25
Total Users : 352230
Views Today : 27
Total views : 506388