विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू कुमार सिंह
विसुनपुरा के सारो गांव में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोग घायल हो गए। घटना में तीन की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार को घटनास्थल से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है।

Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।

Advertisement
इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत हैं। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक पिकअप वाहन से पिपरिकला में चल रहे जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे। सारो स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच कर घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद किया।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895