विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ इस कदर मारपीट किया कि घायल पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के चितरी गांव का है।
पिछले शुक्रवार को चितरी गांव निवासी जगु रजवार पिता स्व कलपु रजवार ने अपनी पत्नी संगीता रजवार से आपसी विवाद में पत्नी को बेहरमी से पिट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद घायलावस्था में पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विशुनपुरा पुलिस घटना स्थल पहुंच घायल महिला को इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद मायके वाले अपने घर भावनाथपुर थाना क्षेत्र के महुआधाम केरवा ले गए। हालांकि मायके जाने के दौरान महिला की स्थिति फिर से खराब हो गयी। कुछ देर में में ही महिला की मौत रास्ते मे हो गयी।
मौत के बाद भावनाथपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ओपी के मदद से मृतिका का शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया।
मृतका की माता करैली देवी ने बताया कि श्रीबंशीधर नगर अस्पताल में पति के मारपीट से घायल अपनी बेटी संगीता को इलाज के बाद घर ले जा रहे थे। जाने के दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी थी।
उन्होंने अपने दामाद जगु रजवार पर अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर मेरी बेटी संगीता के साथ वह हमेशा मारपीट करता था। बेटी पर चुप चाप रहने का दबाब बनाता था।
वहीं विशुनपुरा पुलिस ने आरोपी पति जगु रजवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645