विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
पुलिस ने अवैध महुआ शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान प्रखंड के पिपरी, सारो, पातो, ओढेया, जतपुरा, अमहर सहित विभिन्न गांवों में चलाया गया। इस दौरान 40 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। साथ ही 70 किलो जावा महुवा को मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया की जिला के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब को लेकर अभियान चलाकर विशुनपुरा हरिजन टोला निवासी मजनू राम के खिलाफ थाना कांड संख्या 14/24 उत्पाद अधिनियम 47 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा की आगे भी अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
वही पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से शराब कारोबारियों मे हड़कंप है।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 350975
Views Today : 15
Total views : 504828