श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
पलामू लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बंशीधर नगर में बाइक जुलूस निकाला गया। बाइक जुलूस की अगवाई स्थानीय विधायक सह भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक भानु प्रताप शाही ने किया। बाइक जुलूस में सैकड़ो लोग शामिल हुए। सीमावर्ती बिलासपुर बस स्टैंड से बाइक शुरू हुई जो एनएच 75 होते हुए बंशीधर नगर शहर में प्रवेश की। इस दौरान बाइक जुलूस शहर के में रोड होते हुए पाल्हे कला गांव तक गई। बाइक जुलूस में शामिल लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे थे। वहीं बाइक जुलूस की अगवाई कर रहे हैं स्टार प्रचारक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि 13 मई को यहां की जनता विकसित भारत के लिए मतदान करेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 वर्षों में भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाया है साथ ही राम मंदिर, धारा 370 जैसे मुख्य मुद्दे को लेकर बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में मथुरा पर भी काम होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र की सरकार ने आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनता के विश्वास पर खड़ा करने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला कहा कि इंडिया गठबंधन वाले देश का भला नहीं कर सकते हैं यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर वोट हासिल करना चाहते हैं लेकिन जनता समझदार है। बाइक जुलूस में भाजपा के वरिष्ठ
नेता शारदा महेश प्रताप देव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम,बिकास स्वदेशी, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, कुमार कनिष्क, अशोक सेठ, विक्की देव, संजय कांस्यकार, अशोक सिंह, राकेश चौबे, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ,उप प्रमुख गणेश देव, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 19
Total Users : 351193
Views Today : 30
Total views : 505112