विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
हिंदुस्तान की आवाज में खबर प्रकाशित होने के बाद गरीब 108 वर्षीय वृद्धा को अंचल पदाधिकारी द्वारा राहत सामग्री प्रदान गुरुवार को को गई है। वृद्धा को 1 साल से राशन नही मिलने के कारण भुखमरी की समस्या संबंधित खबर हिंदुस्तान की आवाज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

विसुनपुरा अंचधिकारी सहएमओ संदीप कुमार मद्धेशिया ने सरांग गांव निवासी असहाय पार्वती कुँवर के घर पहुच कर तत्काल राहत सामग्री प्रदान किया।
सीओ ने पार्वती कुँवर से मिलकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने घर में कोई कमाऊ व्यक्ति नही होने के कारण घर की माली स्थिति बहुत ही खराब पाया। वृद्धा पार्वती की अंगूठा मिलान नही होने के कारण राशन नही मिल रहा था। वही सीओ ने मौके पर उपस्थित डीलर शिवप्रसाद राम को प्रत्येक माह राशन घर पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीओ ने तत्काल 10 किलो चावल व आर्थिक सहायता दिया है।
वही पानी, आवास की समस्याओं को लेकर जिला से बात कर जल्द ही सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का आस्वासन भी दिया।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 351216
Views Today : 6
Total views : 505141