धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम में मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सीता राम (पिता स्वर्गीय रामेश्वर राम) के रूप में की गई है। घटना गुरुवार की है। बताया जाता है की मृतक रोजाना मछली पकड़ने डैम जाता था। मछली पकड़ने के लिए रात में उसने जाल लगाया था। सुबह जाल निकालने डैम गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी मृतक घर नही पहुंचा तो उसके परिजन खोजबीन करने लगे। इस दौरान उसका कपड़ा पनघटवा डैम के पास दिखा। जिसके बाद उसकी खोजबीन डैम में की जाने लगी। काफी देर बाद उसका शव डैम से निकाला गया।
घटना के बाद मिली सूचना के बाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।
Advertisement








Users Today : 20
Total Users : 352028
Views Today : 36
Total views : 506154