रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
रंका थाना क्षेत्र लिदीकंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
घायलों में एक पक्ष के सादिक अंसारी, पुत्र परवेज अंसारी, शरीफ अंसारी, रशीदा बीवी, सबीना बीवी
दूसरे पक्ष के शाहिद अंसारी उर्फ मोती, इरफान अंसारी, इस्माइल अंसारी, नशीबा बीवी का नाम शामिल है। मारपीट के दौरान धारदार हथियार, लाठी, डंडा का प्रयोग हुआ। जिससे दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों में सदिक अंसारी को गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों द्वारा रंका थाना में आवेदन नहीं दी गई है।
Advertisement








Users Today : 7
Total Users : 351812
Views Today : 7
Total views : 505894