भवनाथपुर(गढ़वा)। 1 जुलाई से 3 जुलाई आयोजित होने वाले 16 वी राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिला टीम का चयन 28 जून को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भवनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होना है। गढ़वा जिला कबड्डी पुरुष एवम महिला टीम का चयन 28 जून को सुबह 8 बजे से भवनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में किया जाएगा। जो भी प्रतिभागी इस चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते है, वह अपने साथ कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड से मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रेशन, मूल आधार कार्ड, 4 फोटो ले करके आएंगे। चयन प्रक्रिया मैट पर लिया जाएगा। साथ में सभी प्रतिभागी को मैट शू पहनकर आना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए उम्र की बाध्यता नही है। चयन के लिए पुरुष वर्ग में 85 और महिला वर्ग में 75 किलो से कम वजन होना चाहिए।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9693 948 231 पर संपर्क कर किया जा सकता है। इसकी जानकारी गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने दिया।
राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिला कबड्डी टीम का चयन 28 जून को
Advertisement
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818