शादीशुदा व्यक्ति बंशीधर मंदिर में रचा रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने मंडप से उठाया

श्रीबंशीधर नगर(गढ़वा)पहली पत्नी को रहते रविवार को श्री बंशीधर मंदिर में दूसरी शादी रचा रहे गढ़वा थाना क्षेत्र के अंचला-नवाडीह गांव निवासी कन्हाई राम पिता बदन राम को महंगा पड़ा। पहली पत्नी रिंचू देवी की शिकायत पर पुलिस शादी के मंडप से उठाकर कन्हाई को थाने ले आई है।बताते चलें कि कन्हाई राम की शादी मेराल थाने के मेराल गांव निवासी भोला राम की पुत्री रिंचू से वर्ष 2015 में हुई है। इस संबंध में कन्हाई राम की पहली पत्नी रिंचू देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही कन्हाई राम दहेज में 1 लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। बकौल रिंचू मायके से दहेज में रुपये व बाइक नहीं मांगने पर मुझे मारपीट कर 4 वर्ष पूर्व घर से भगा दिए। साथ ही 1 लाख रुपये और जेवर चुराकर घर से भागने का मुकदमा भी मुझ पर कर दिया है।

Advertisement

मैं भी कन्हाई राम पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराई हूं। दोनों मामला गढ़वा न्यायालय में 4 वर्ष से चल रहा है। पता चला कि कन्हाई राम रमुना थाने के बहियार खुर्द गांव निवासी लल्लू राम की पुत्री सुनैना से श्री बंशीधर मंदिर में दूसरी शादी रचा रहे हैं। सूचना मिलते ही मेराल थाने गई। वहां से पुलिस के द्वारा श्री बंशीधर नगर पुलिस को सूचित कर शादी रुकवाने का अनुरोध किया गया। इधर कन्हाई राम ने बताया कि पत्नी रिंचू देवी मझिआंव में एएनएम है, जबकि मैं मजदूर हूं। अपने नौकरी का धौंस दिखाकर रिंचू मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। दोनों तरफ से मुकदमा किया गया है। मुकदमा न्यायालय में लंबित है। रिंचू मेरे साथ रहने को तैयार नहीं है। इसलिए मैं दूसरी शादी कर रहा था।

Advertisement

 फिलहाल कन्हाई राम को पुलिस अपने हिरासत में रखा है। इधर सुनैना के परिजनों ने बताया कि हम लोगों को अंधेरे में रख कन्हाई दूसरी शादी कर रहा था कन्हाई ने बताया था कि रिंचू मुकदमा की थी। मुकदमा फाइनल हो गया है अब वह मेरी मुकदमा फाइनल हो गया है अब वह मेरी पत्नी नहीं रही। तब हम लोग शादी को राजी हुए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!