सगमा(गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत बिरबल पंचायत स्थित पैक्स गोदाम में धान बीज वितरण का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष रामोद लाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंघ, बिरबल पंचायत मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रखंड अजय साव, पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान किसानों बीच 50% छूट पर धान बीज की वितरण किया गया। पैक्स अध्यक्ष रमोद लाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को 50% अनुदान पर बीज वितरीत किया जाएगा। पैक्स में दो तरह कि बीज IR64 रिसर्च और DRRM2 हाई ब्रीड उपलब्ध है। इस दौरान घघरी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद राम, लालमन प्रसाद यादव, ओम प्रकाश पांडेय, रमेश प्रसाद जयसवाल, लखराज कुशवाहा, पान पति देवी, ज्ञानी प्रसाद यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966