धुरकी में मुखिया संघ का गठन, रघुनाथ अध्यक्ष व नजारा बीबी बनी सचिव व

धुरकी(गढ़वा)। रघुनाथ सिंह धुरकी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने गए है। संघ के गठन को लेकर अंचल मुख्यालय स्थित वन कार्यालय परिसर स्थित गेस्टहाउस में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी 8 मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सदर पंचायत धुरकी के मुखिया महबूब अंसारी ने किया। इस दौरान मुखिया संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमे रक्सी की मुखिया अंजु देवी, खुटिया पंचायत की नजारा बीबी, खाला पंचायत की अजरून निशा, सदर पंचायत धुरकी के महबुब अंसारी, गनियारीकला के शंभु गुप्ता, टाटीदीरी के सगुनी राम, अंबाखोरया की अनीला देवी व भंडार पंचायत के रघुनाथ सिंह को संघ का सदस्य मनोनीत किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मती से भंडार पंचायत के मुखिया रघुनाथ सिंह को संघ का अध्यक्ष चुन लिया। खुटिया पंचायत की मुखिया नजारा बीबी को सचिव सह कोषाध्यक्ष और गनियारीकला पंचायत के मुखिया शंभु गुप्ता को मुखिया संघ का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं संघ का अध्यक्ष मुखिया रघुनाथ सिंह को बनाए जाने के बाद सभी ने मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह को बारी-बारी से फुल-माला पहनाकर स्वागत किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा की धुरकी प्रखंड के सभी आठ पंचायत के मुखिया ने उन्हें संघ का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहने के दौरान सभी सभी मुखियाओं से बातचीत कर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। इस दौरान खुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी इसलाम खान, साबीर अंसारी, पुर्व मुखिया सत्यनारायण बैठा, हरिलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, उपमुखिया धीरेंद्र कुमार, प्रिंस यादव, विद्या यादव, विपिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!