विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
बकरीद पर्व को लेकर विशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों से बकरीद त्यौहार शांति पूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कहा गया। थाना प्रभारी ने बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा करने के लिए निर्धारित किए गए जगह की जानकारी लिया। उन्होंने सभी लोगों को अफवाहों से दूर रहने और मिलजुल कर त्यौहार मनाने के लिए कहा।

Advertisement
थाना प्रभारी ने कहा कि कहीं भी किसी भी प्रकार के संभावित विवाद की जानकारी हो तो सबसे पहले प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि बकरीद के अवसर पर प्रतिबंधित पशु की बलि नही होनी चाहिए। आपस में कच्चे मांस का आदान-प्रदान भी नहीं करें, क्योंकि इससे समाज में गलतफहमी पैदा होती है। थाना प्रभारी ने बकरीद के अवसर पर सभी क्षेत्रों में समुचित पुलिस पेट्रोलिंग करने की जानकारी दी। बैठक में विशुनपुरा प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, पिपरिकला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, कृष्ण विश्वकर्मा, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, हसमत अंसारी, राधेश्याम पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, मनीधर प्रसाद गुप्ता, सुदामा राम, राधेश्याम सिंह, इंद्रजीत ठाकुर सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही सभी लोगों से शांतिपूर्वक बकरीद का त्यौहार मनाने का अनुरोध किया।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 352035
Views Today :
Total views : 506162