भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर कन्या मध्य विद्यालय द्वारा बस्ती में विशेष नामांकन अभियान के तहत रैली निकाली गयी। रैली में बीडीसी सह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर व प्रधानाध्यापक पांडेय सूर्यकांत शर्मा के अलावे स्कूली छात्र और शिक्षक शामिल थे। रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराना है। इसके लिए रैली के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। मौके पर बीडीसी ने एक बच्चे का नामांकन कर विशेष नामांकन अभियान का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर बीडीसी ने कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर हेमन्त सरकार विशेष ध्यान दे रही है। सरकार द्वारा ड्रेस, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति, गुणवतापूर्ण शिक्षा बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दे। आज के समय में शिक्षा सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। मौके पर वार्ड सदस्य सुन्दर देवी, उर्मिला देवी के अलावे कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 352037
Views Today : 2
Total views : 506164