गोमिया(बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत सचिवालय भवन में मुखिया सपना कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुखिया ने मौजूद लोगों से कहा कि पलिहारी गुरुडीह पंचायत का सर्वागीण विकास करना मेरी प्राथमिकता है। आप सभी लोगो के सहयोग से बेहतर पंचायत बनाने के लिए हरसंभव कार्य करूंगी। सरकार के सभी जन कल्याण कारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। हर व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को ग्राम सभा मे रखा और मुखिया से इसके निराकरण की बात कही। इस दौरान दौरान रोजगार सेवक नरेश कुमार ने सभा में पंचायत में चल रही और स्वीकृत सभी योजनाओं की जानकारी दिया। ग्राम सभा मे मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, उप मुखिया कविता कुमारी, पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान, वार्ड सदस्य प्रकाश गंझू, उज्ज्वल स्वर्णकार, नरेश साहू, सुभाष चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966