विसुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
विसुनपुरा प्रखंड के पतिहारी स्थित मध्य विद्यालय में हाथ जोड़कर प्रार्थना होने लगी है। हिंदुस्तान की आवाज ने पतिहारी स्कूल में हाथ जोड़ने की बजाय हाथ बांधकर प्रार्थना की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एसडीओ आलोक कुमार ने इसे लेकर सख्त एक्शन लेते हुए शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने का निर्देश दिया था।
एसडीओ ने क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसे हर हाल में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया था। पत्र में कहा था कि पतिहारी स्कूल में हाथ बांधकर प्रार्थना होने की खबर प्रकाशित हुई थी। उन्होंने कहा था कि आगे से इस तरह के मामले में कार्यवाई की जाएगी। शानिवर को विसुनपुरा के प्रमुख दीपा कुमारी के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया था। प्रमुख ने इसे लेकर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित करने की बात कही थी। स्कूल के शिक्षक उमेश कुमार प्रजापति ने भी हिन्दुस्तान की आवाज से बताया था कि वे इस स्कूल में 2018 से पोस्टेड है। 2018 से ही वे हाथ बांधकर प्रार्थना देखते आ रहे है। जिसके बाद हिन्दुस्तान की आवाज़ ने उस खबर को प्रमुखता से उठाया था। मंगलवार को जब हमारे रिपोर्टर राजू सिंह स्कूल पहुंचे तो वहां हाथ जोड़कर प्रार्थना हो रही थी।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350633
Views Today : 29
Total views : 504395