विसुनपुरा(गढ़वा)। विसुनपुरा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दर के छात्र-छात्राओ को मेन्यू के अनुसार मध्यान भोजन नही मिलता है। साथ ही बच्चों को अल्पाहार भी नही दिया जाता है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पौष्टिक आहार से वंचित रह जा रहे है। सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अल्पहार और दोपहर का भोजन प्रतिदिन देने का निर्देश दिया है। जिसके लिए मेन्यू भी जारी किया गया है। साथ ही इसके लिए पैसा भी दिया जाता है। फिर भी बच्चों को पौष्टिक आहार से महरूफ रखना स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

Advertisement
मंगलवार को मेन्यू के अनुसार मुरही/अंकुरित चना और गुड़ देना है जबकि दोपहर के भोजन में चावल, छोला या चना की सब्जी बच्चों को देना है। लेकिन मंगलवार को दर स्कूल में जायजा लेने गए रिपोर्टर से बच्चों ने बताया कि अल्पाहार नही दिया गया है। साथ ही बच्चों ने बताया कि अल्पाहार के कभी नही दिया जाता। वही दोपहर के भोजन में मेन्यू से अलग दाल, चावल और भुजिया बनाया जा रहा था। दाल भी ऐसा की उसमें दाल नही के बराबर सिर्फ पानी नजर आ रहा था। बच्चों ने बताया कि मेन्यू के अनुसार कभी खाना नही मिलता। हरा सब्जी की जगह कभी आलू की सब्जी तो कभी आलू की भुजिया दिया जाता है। बच्चों ने बताया कि अंडा और फल तो कभी दिया ही नही जाता।
संयोजिका और हेडमास्टर से इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वही रसोइया रसोईया ने बताया कि जो सामान हमलोगो को बनाने के लिए दिया जाता है। वही हमलोग बनाते है।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोरसलिम अंसारी ने बताया कि जो बन रहा है सब सही है। सब्जी, फल और अंडा के बारे में कुछ नही बता सकता हूं।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818