गोमिया(बोकारो)। बोकारो जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा वत्स ने गोमिया स्थित राज्य खाद निगम गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी सही नहीं पाया गया। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जब पूर्व में संधारित स्टॉक पंजी की मांग की गयी तो सहायक गोदाम प्रबंधक राजीव रंजन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। गोदाम सत्यापन के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय के पत्रांक 1101 दिनांक 15/07/2022 के द्वारा गोदाम प्रबंधक को सूचित किया गया था। इसके बाद भी पंजी सही नहीं पाया जाना कार्य के प्रति लापरवाही और अनियमितता के साथ-साथ विभागीय निर्देश का उल्लंघन है। आपूर्ति पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए गोदाम मैनेजर को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने व विभागीय निर्देश का अनुपालन नहीं किये जाने पर क्यों नहीं आपके विरूद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा किया जाय ? मौके पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, सह आपूर्ति पदाधिकारी गोमिया व बिरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 352134
Views Today : 1
Total views : 506265