श्री बंशीधर नगर। पूरा देश कांग्रेसियों का शर्मनाक हरकत देख रही है। कांग्रेस ने झारखंड को शर्मसार करने का काम किया है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केशरी ने चेचरिया स्थित अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। कांग्रेस के विधायक राज्य की गरीब जनता का लुटा हुआ धन छिपाने वेस्ट बंगाल गए थे। उन्होंने कहा कि 3 ही नही बल्कि और विधायक थे। कैश के साथ पकड़े जाने के दौरान कुछ विधायक भाग गए। उन्होंने बेरमो विधायक जयमंगल सिंह तरफ इशारा करते हुए बताया कि वे भी साथ मे थे। पुलिस कार्यवाई के दौरान वहां से दूसरी गाड़ी से भागकर झारखंड आ गए। यहां आकर उल्टे एफआईआर दर्ज कराकर भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हए कहा कि राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। सुखाड़ से किसान परेशान है। जबकि प्रदेश सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इसी सरकार के दौरान ईडी ने एक अधिकारी के यहां से 19 करोड़ रुपये बरामद की है। इनके ही निशानदेही पर दुमका, साहेबगंज के अलावे बिहार तक बिचौलिए पकड़े गए है। ईडी के डर से कांग्रेस के। विधायक कांग्रेस के विधायक पैसा छिपाने के दौरान पकड़े गए है। इस दौरान अश्विनी कुमार, मथुरा पासवान, सलीम अंसारी, सोबराती खान सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 17
Total Users : 351935
Views Today : 19
Total views : 506034