रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना पंचायत सचिवालय में मुखिया दुलारी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। पंचायत सचिवालय भवन में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले हर घर झंडा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान मुखिया दुलारी देवी ने 13 से 15 अगस्त तक सभी ग्रामीणों को अपने मकान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील किया। उन्होंने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा को फहराने की जरूरत है। कहा की अपने आत्म सम्मान व देश की शान के लिए राष्ट्रीय ध्वज अपने मकान पर फहराने के लिए अन्य लोगो को भी प्रेरित करे। मौके पर रोजगार सेवक सुरेश राम, उप मुखिया नेहा सोनी, वार्ड सदस्य सीमा देवी, बिगन राम, पुष्पा देवी के अलावे कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 350549
Views Today : 11
Total views : 504273