रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के कर्णपुरा निवासी श्यामसुंदर राम के पुत्र मुरारी राम की मौत इलाज के दौरान मुंबई के एक अस्पताल में हो गई। अंतिम संस्कार शनिवार को अहले सुबह कर्णपुरा स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। विदित हो कि मुरारी काम करने के दौरान बिमार हो गया था जिसे सहकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया था।मुरारी दो माह पूर्व मजदूरी के लिए मुंबई गया था।शुक्रवार के देर रात मुरारी का शव कर्णपुरा स्थित गांव पहुंचा था।शव गांव पहुंचते ही स्वजनों मे चितकार से माहौल गमगीन हो गया।घटना की सूचना पर मृतक के घर जीप अध्यक्ष शांतिशांति देवी,मुखिया अजीत कुमार पांडेय, झामुमो के युवा नेता रोहित वर्मा, मनोज गुप्ता,पवन गुप्ता,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित कई लोगों ने पहुंच कर शोक संत्पत स्वजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।साथ ही जीप अध्यक्ष शांति देवी ने मौके पर स्थानिय प्रशासन से दुरभाष पर बात कर तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध करने की बाद की है।
Advertisement








Users Today : 20
Total Users : 351962
Views Today : 25
Total views : 506068