विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही ने रविवार को विशुनपुरा-बंशीधरनगर सड़क का शिलान्यास किया। उक्त सड़क 10 करोड़ की लागत से बनेगी। सड़क का निर्माण विशुनपुरा प्रखंड के कोचेया-महुली मोड से बंशीधर नगर के ब्लॉक मोड़ तक बनेगी। उक्त सड़क का निर्माण मैसर्स आनंद इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement
उक्त मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण के प्रति मै हमेशा गंभीर रहा हूं। झारखंड के गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार में प्रदेश की स्थिति बदतर हो गई है। कोई सुरक्षित नहीं हैं। अपराध और उग्रवाद चरम पर है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में जनहित की चल रही सभी योजनाओं को हेमंत सरकार ने बंद कर दिया गया है। वहीं विधायक ने कहा कि पिपरिकला में अर्धनिर्मित हाई स्कूल भवन को बहुत जल्द ही पूर्ण निर्माण कराने की बात कही। वहीं पिपरीकला बाजार से बियार टोली सोनडिहा होते हुए अमहर तक रोड निर्माण का निविदा बहुत जल्द निकाली जाएगी। वहीं हाई स्कूल के सेवानिवृत्त बड़ा बाबू राम अवध सिंह ने विधायक भानु प्रताप शाही से खुटिलवा आहर तक सोन नदी पाइप लाइन से वंचित योजना को कराने की मांग किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा। विश्वकर्मा, भाजयुमो के श्री बंशीधर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, लातेहार संगठन प्रभारी दयानंद भगत, खरौंधी मंडल अध्यक्ष सांध्यकार विश्वकर्मा, खरौंधी मंडल महामंत्री उपेंद्र दास,
रमना विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लक्ष्मण राम, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष सह पिपरी कला मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, बिशुनपुरा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी प्रसाद गुप्ता, रामअवध सिंह, चंदन चंद्रवंशी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement









Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966