श्री बंशीधर नगर: भाजपा की बैठक में चितविश्राम कांड की निंदा, एसपी से दीपक पर किये गए केस हटाने की मांग

श्री बंशीधर नगर: भारतीय जनता पार्टी श्री बंशीधर नगर नगर मंडल की आकस्मिक बैठक नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान दिन प्रतिदिन झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समुदायों के द्वारा किये जा रहे घटना पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुमका की घटना अभी शांत हुई नहीं थी की दूसरी घटना गढ़वा जिला के श्री बंशीधर नगर प्रखण्ड के ग्राम चितविश्राम में भाजपा समर्थक दीपक सोनी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। आग लगाने वाला व्यक्ति कसमुउद्दीन अपराधी छवि का है, और कई प्रकार का आपराधिक मामलों में पहले से थाना में इसके ऊपर कई केस दर्ज है। इसके बावजूद वह इस तरह के जघन्य अपराध किए जा रहा है। दीपक सोनी जैसा निर्दोष व्यक्ति को अपराधी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देता है, और थाना में थाना प्रभारी द्वारा दीपक सोनी पर भी मुकदमा दायर कर देते है। इससे अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। इस तरह की घटना पूरे नगर उंटारी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ प्रतीत हो रहा है की कसमुउद्दीन अंसारी ने दीपक सोनी पर पेट्रोल डालकर हमला किया, फिर भी थाना प्रभारी के द्वारा दीपक सोनी पर केस दर्ज किया गया। इस घृणित कार्य का मंडल कार्यसमिति श्री बंशीधर नगर पुरजोर निंदा करती है। साथ ही पुलिस अधीक्षक गढ़वा से मंडल कार्यसमिति मांग करती है कि पीड़ित दीपक सोनी पर हुए मुकदमे को हटाया जाए और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। अगर पीड़ित दीपक सोनी को न्याय नहीं दिलाया गया तो , भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगी। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, जिला महामंत्री विकाश स्वदेशी, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान, संजय कांस्यकार, अविनाश कुमार, लाला पासवान, छोटू शुक्ला, मंडल महामंत्री नंदकीशोर प्रसाद, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!