श्री बंशीधर नगर। लव जिहाद की शिकार बनी पूजा को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। उक्त बातें भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने हिंदुस्तान की आवाज़ से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में अचानक से इस तरह की घट रही घटना चिंता की बात है। एक विशेष समुदाय द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। डेमोग्राफिक चेंज भी इसका मकसद हो सकता है। इस दौरान पूजा की शिकायत मेराल थाना द्वारा नही लिए जाने पर कहा कि प्रदेश की पुलिस पंगु बन गयी गया। हेमंत सोरेन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। दुमका से शुरू हुई घटना पलामू में महादलित परिवार के जुल्म के साथ अब गढ़वा जिले में पहुंच गई है। अगर दोषियों को कड़ी सजा मिलती तो ऐसे कृत्य करने से अपराधी परहेज करते। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए सवालिया अंदाज में कहा कि क्या आप झारखंड को तालिबान बनाना चाहते है ? एक खास समुदाय के लोग सरकार के शह पर बहुसंख्यक लोगो के साथ गलत आचरण कर रहे है। कानून का भय इनलोगो के पास नही रह गया है। हमलोग इसे बर्दाश्त नही करेंगे और किसी पर जुल्म के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 352051
Views Today : 1
Total views : 506178