रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिलना आरंभ हो गया है। रमना मे संचालित कौशल विकास केंद्र से इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग पुरा करने वाले 30 युवकों को राजस्थान के घिलोत नीमराना भेजा गया। सभी युवकों को मंगलवार की देर रात्री श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन से युनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रभारी पियूष शुक्ल व संरक्षक सह स्टेट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर युवकों को ट्रेन से रवाना किया। प्रशिक्षित युवकों के साथ नीमराना के हैवेल्स ग्रूप कंपनी ने अनुबंध किया है। नीमराना जाने वालो मे ओमप्रकाश, आशुतोष, अमित, सुभाष, जय प्रकाश, शनि, दीपक सहित तीस शामिल है।इसके पहले एक दर्जन प्रशिक्षित युवाओं को हरियाणा के रेवाड़ी भेजा गया है ।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818