विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी बुद्धराम सामद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने कहा की दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। पर्व के दौरान असमाजिक तत्व के लोग बाधा उतपन्न ना करे, ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वही इस बात पर पूजा कमेटी के लोग विशेष ध्यान देंगे।पर्व के दौरान कोई गलत तरीके से अशांति फैलाने का कार्य करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके।

वही थाना प्रभारी ने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले कमिटी अश्लीलता पर विशेष ध्यान रखेंगे, अन्यथा प्रशासन के द्वारा कड़ी करवाई की जायेगी। दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगो पर विशेष नजर रहेगी। लोगो को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी दुर्गा पूजा के कमिटी के लोग आई कार्ड लगाकर रहेंगे।
वही जिला परिषद सदस्य शंभूराम चंद्रवंशी ने कहा की दुर्गा पूजा का त्योहार जिस तरीके से पूर्व से मनाते आए हैं, उसी तरह इस बार भी दुर्गा पूजा मनाएंगे। पर्व के दौरान किसी तरह का बाधा उतपन्न करने वाले असमाजिक तत्वों पर कमिटी के लोग विशेष निगरानी रखेंगे।
इस मौके पर प्रमुख दीपा कुमारी, बिसूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, मुखिया ललित नारायण सिंह, भरदुल चन्द्रवंशी, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य प्रमुख राधेश्याम पांडेय, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, ऐनुल अंसारी, लतीफ अन्सारी, यासीन अंसारी, आलम अंसारी, भुनेश्वर राम, अशोक चंद्रवंशी, बलराम पासवान, जितेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, ललन गुप्ता, राजेश सोनी, सुरेश कुमार सहित प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति के लोग उपस्थित थे।
Advertisement









Users Today : 22
Total Users : 351789
Views Today : 41
Total views : 505871