बिहार में 13 आईपीएस का तबादला, केएस अनुपम बने गृह विभाग के विशेष सचिव

पटना। हिन्दुस्तान कि आवाज़
गया के आइजी रहे विनय कुमार को आइजी पुलिस मुख्यालय की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावे वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आइजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अभी तक आइजी मुख्यालय के पद पर रहे गणेश कुमार को तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु में आइजी का पद दिया गया है। इसके अलावा वह आइजी आधुनिकीकरण के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।आइजी आधुनिकीकरण रहीं केएस अनुपम को गृह विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है।अभी तक विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे आइपीएस विकास वैभव को आइजी सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवा की जिम्मेदारी मिली है। दयाशंकर के निलंबन के बाद जमालपुर रेल एसपी आमिर जावेद को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) निलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-पांच का अतिरिक्त प्रभार, जबकि कटिहार रेल एसपी संजय भारती को जमालपुर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!